Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर जान दे दी, मूलरूप से हरियाणा की झज्जर तहसील स्थित थाना सलहाबाज के गांव बिथला और पोस्ट ढकिया निवासी सचिन की सीआरपीएफ केंद्र काठगोदाम में कुछ दिन पहले ही सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति हुई थी। 23 जुलाई की दोपहर बैरक में सचिन और उसका साथी मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक सचिन का साथी खाना खाने गया हुआ था। उसी दौरान सचिन ने फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया।

खाना खाकर लौटे सचिन के साथी ने सचिन को फंदे पर लटका देखा तो हैरान रह गया और आनन-फानन में उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बैरक में पहुंचे उच्चाधिकारियों की सूचना पर काठगोदाम पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक शव शॉल के सहारे लटका हुआ था। शुरूआती जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]