Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : आवारा जानवर ने ली सागर की जान,रास्ते चलते मौत बाट रहे आवारा जानवर…

सड़कों पर आवारा जानवर लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं. आवारा जानवर से टकराकर कई लोगों की मौत हो चुकी है. आवारा जानवरों से लगातार हो रही मौतों के बात भी जिला प्रशासन जानवरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है.दीपावली के रात सड़क पर आवारा सांड है एक परिवार के लिए जीवन भर दर्द दे गया है .लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग मोटा हल्दु पर स्कूटी सवार नलकूप विभाग का मिस्त्री हादसे का शिकार हो गया.अंधेरे में अचानक उसके स्कूटर के सामने सांड आ गया जोरदार टक्कर से उसकी मौके पर मौत हो गई.पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.पुलिस के मुताबिक गुरुवार दिन रात सुख सागर (34 वर्ष) पुत्र कैलाश सागर नलकूप विभाग में मिस्त्री के पद पर कार्यरत था और विभाग के ही सरकारी क्वाटर में रहता था. सुख सागर के दोस्त चंद्र शेखर पंत ने बताया कि मोटाहल्दू में सुख सागर के रिश्तेदार रहते हैं.दीपावली की रात वह अपने रिश्तेदार को खाना देने गया था.बताया जा रहा है कि स्कूटर सवार सुख सागर वापसी के दौरान रात करीब 10:00 बजे मोटाहल्दू में सांड से टकरा गया. सुख सागर ने हेलमेट भी लगाया था बावजूद इसके सुख सागर के सिर और छाती में गंभीर चोट लगी थी आनन-फानन में उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आवारा जानवरों से लगातार हो रही हादसों से नाराज है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]