Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजपा वरिष्ठ नेता शंकर कोरंगा ने गौधाम में गौ सेवा कर मनाया सीएम पुष्कर धामी का जन्मदिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को राज्य भर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर कोरंगा ने हल्द्वानी के दमुवाढुंगा स्थित सीताराम गौधाम में गौ सेवा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु की कामना की, साथ ही मातृ शक्तियों को शॉल ओढ़कर सम्मान किया।शंकर कोरंगा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उत्तराखंड के युवा और ऊर्जावान नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को उनके सादगीपूर्ण और जनहितैषी दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। शंकर कोरंगा ने बताया राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा है, जिनमें पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, और समाजसेवी गतिविधियाँ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विकास के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में कई अहम कदम शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया की उनके द्वारा आज दिनभर अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से सीएम धामी का जन्मदिन मनाया जाएगा।इस अवसर पर मनीष वर्मा, माधव सिंह देवरी, भरत बल्दिया, कमल रावत, सचिन गौनिया, अभिषेक बोरा, सुंदर चौहान, कमलेश भट्ट, भुवन गोस्वामी, रेवाधर पनेरू, आदि लोग व स्थानीय महिलाएं मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]