Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एसडीएम ने की पांच कार्यालयों में छापेमारी, विभागों में मचा हड़कंप, पढ़िए पूरी ख़बर

Haldwani news मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून आरटीओ ऑफिस में किए गए औचक निरीक्षण के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति को लेकर आज हल्द्वानी में भी एसडीएम मनीष कुमार सिंह द्वारा पांच सरकारी कार्यालयों में छापेमारी की गई, एसडीएम के छापेमारी से सभी ऑफिस में बैठे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, कई ऑफिसों में तो कर्मचारी नदारद मिले।

एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की डीएम नैनीताल के निर्देश के बाद आज उनके द्वारा हल्द्वानी के पांच सरकारी कार्यालय में छापेमारी की गई, जिसमें जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन विभाग, जिला उद्योग केंद्र, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय में छापेमारी की गई, इस दौरान जल संस्थान में 10 कार्मिक नदारद पाए गए, पीडब्ल्यूडी में 3 कार्मिक नदारत पाए गए, पशु चिकित्सालय में 3 कर्मचारी नदारद पाए गए, अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की करने के संबंध में रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को भेजी जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]