Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एसडीएम ने 12 सरकारी विभागों में की ताबड़तोड़ छापेमारी, की गई यह कार्रवाई…

Haldwani news- हल्द्वानी में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने 12 सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले । एसडीएम की छापेमारी अभियान से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की।

इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए। जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए, एसडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी को लिखा है, वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आरटीओ ऑफिस में आठ कर्मचारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय में चार, राजकीय पशु चिकित्सालय में तीन कर्मचारी नदारद मिले। जिला उद्योग केंद्र में भी आठ कर्मचारी नदारद मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई को उप जिलाधिकारी ने संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]