Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी सवार की मौत

हल्द्वानी में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बुधवार देर रात ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है, तो वहीं तीन अन्य लोग घायल हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

पूरा मामला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां पर अमरदीप होटल से कुछ दूरी पर बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें स्कूटी सवार कैलाश नगरकोटी की मौत हो गई है, तो वहीं बाइक में बैठे तीन अन्य युवक जो की जीतपुर नेगी के रहने वाले हैं, वह घायल है। मृतक युवक कैलाश नगरकोटी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस दु:खद घटना से मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]