Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सनातन ऐड इंडिया करेगी समाज हित में कार्य, पदाधिकारियों ने कही यह महत्वपूर्ण बातें…

सनातन ऐड इंडिया के प्री लॉन्च में सनातन ऐड इंडिया के प्रवक्ता विवेक कॉल ने सनातन ऐड का विचार कैसे तथा क्यों मन में आने के बाद कैसे प्री लॉन्च की स्थिति तक पहुंचा की यात्रा का वर्णन किया।

उन्होंने बताया की कैसे विश्व भर में सेवा करने वाली संस्थाएं कार्य कर रही है मन में आता था की कभी सनातनी भी ऐसी कोई संस्था बने तो उसको साकार रूप देने के लिए कई देशों में रहने वाले प्रवासी भारती तथा भारत में रहने वाले अनेक लोगों के साथ विचार कर इस संस्था का निर्माण हुआ है।

मूलता यह संस्था का लक्ष्य सेवा सुरक्षा शिक्षा स्वास्थ्य तथा संस्कार है।

1- सेवा के माध्यम से समाज को स्वावलंबी बनाना तथा विश्व बंधुत्व का भाव जगाना।

2- सुरक्षा- समाज बंधुओं में स्वयं सुरक्षा का भाव जगाना ताकि सब अपनी सुरक्षा के साथ समाज देश धर्म की सुरक्षा के लिए जागृत व संगठित करना।

3- शिक्षा- समाज को समर्थ बनाने के लिए शिक्षा का बहुत योगदान रहता है। समाज के गरीब v सामाजिक तौर पर पिछड़ा वर्ग को महत्व बताते हुए प्रोत्साहित करना तथा उनकी हर संभव सहायता करना।

4- स्वास्थ- समाज के मानसिक व शारिरिक स्वास्थ को ठीक रखने के संस्कारित करना तथा मेडिकल कैंप तथा योग प्रशिक्षण कैंप लगवाना।

5- संस्कार- सनातन धर्म का मूल ही संस्कार है सब को सनातन संस्कारों की जानकारी देना तथा सनातन संस्कार केंद्रों की स्थापना करना।

इस में संस्था के विवेक कॉल, डा भारत भूषण, दीपक माहेश्वरी, राहुल वष्र्णेय, दीपक जोशी, नीरज शारदा जी, रमन कुमार दिल्ली से, उपस्थिति थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]