Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- रिकॉर्ड तोड़ अंतर से भाजपा जीतेगी बागेश्वर उपचुनाव : भुवन भट्ट

भाजपा के नैनीताल जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि बागेश्वर उपचुनाव को भाजपा बड़े अंतर के साथ जीतने जा रही है। 5 सितंबर को बागेश्वर में उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, ऐसे में बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास को क्षेत्र की जनता बड़े ही भारी मतों से विजयी बनाएगी,

क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास द्वारा किए गए बागेश्वर में काम से क्षेत्र की जनता काफी प्रभावित है। दुर्भाग्यवश चंदन रामदास का निधन हो गया था, जिसके चलते बागेश्वर में विकास कार्य रुक गए थे, लेकिन से पुष्कर धामी ने बागेश्वर के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, ऐसे में क्षेत्र की जनता ने यह मन बना लिया है कि बागेश्वर चुनाव भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को जीताकर चंदन रामदास को श्रद्धांजलि दी जाएगी, उन्होंने कहा की कांग्रेस अपनी जमानत बचाने के लिए बागेश्वर का उपचुनाव लड़ रही है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]