Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी (रेलवे अतिक्रमण) 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई… मिल सकती है राहत

Haldwani news नैनीताल हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद हल्द्वानी का बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जिसके बाद यहां के लोगो को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद भी जगी है, हल्द्वानी के रेलवे भूमि प्रकरण में बड़ी अपडेट सामने आई है कि अब इस मामले को सुप्रीम कोर्ट सुनेगा। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में 5 जनवरी को मामले की सुनवाई की जाएगी।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी के 11 लोगों की याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गयी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी दिन गुरुवार को मामला सुने जाने की तारीख दी है। पांच जनवरी को मामले को सुना जाना एक तरह से इस लिहाज से सही है कि इसी एक मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वार पर कई लोग याचिका दाखिल कर रहे हैं।

एक या दो दिन में यह सब पिटिशनर भी अपील डाल देंगे जिसके बाद मुमकिन है कि इन सभी की अपीलों पर सुप्रीम कोर्ट एक साथ सुनवाई करे। इस समय हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश सहित समेत कई लोग सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद के साथ मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]