Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, परमिट नियम तोड़ने पर 73 वाहन सीज, 258 चालान

हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने परमिट की शर्तों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 258 चालान किए और 73 वाहनों को सीज किया।एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में जनपद के थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस, सीपीयू और अन्य संबंधित टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 72 मोटरसाइकिल समेत कुल 73 वाहन सीज किए गए, जबकि 5 ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान 47 हजार रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला गया। क्षेत्रवार कार्रवाई में यातायात हल्द्वानी और भीमताल/भवाली/कैंचीधाम क्षेत्र में 9-9 वाहन, जबकि सीपीयू हल्द्वानी ने 24 वाहन सीज किए। इसके अलावा थानों की टीमों ने 224 नगद चालान किए।नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]