Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – पुलिस के इस जवान ने परीक्षार्थी की की मदद, परीक्षार्थी ने कहा थैंक्यू नैनीताल पुलिस…

मुनस्यारी पिथौरागढ़ से SSC की परीक्षा देने आए युवक को महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा हुआ पर्स वापस लौटाया, युवक ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया।*आज दिनांक *11.08.2023* को एक युवा हरीश सिंह निवासी मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़ SSC की परीक्षा देने हल्द्वानी आया था। हल्द्वानी के तीन पानी स्थित परीक्षा केंद्र में जाते समय युवक का पर्स सिंधी चौराहे के पास कहीं गिर गया। जो नैनीताल पुलिस की टीम को मिला, पर्स में युवक का 🏧, पैनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, विकलांग प्रमाण पत्र, वोटर आईडी जैसे अनेकों महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। नैनीताल पुलिस की मीडिया सैल में नियुक्त कांस्टेबल दीपक उप्रेती ने युवक के पर्स में रखे वोटर आईडी में अंकित नाम व पता देखकर पिथौरागढ़ पुलिस से संपर्क किया गया तत्पश्चात थाना मुनस्यारी की मदद से उसके घर में परिजनों से जानकारी लेकर युवक हरीश पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़ से संपर्क किया। पुलिस द्वारा युवक को उसका खोया हुआ पर्स वापस लौटाया जिसे पाकर युवक द्वारा नैनीताल पुलिस का तहे दिल से आभार जताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]