Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – पीएम मोदी ने मन की बात में घोड़ा लाइब्रेरी चलाने वाले शुभम के कार्यों की प्रशंसा…

हल्द्वानी– मन की बात कार्यक्रम सुनते-सुनते जैसे ही केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल जिले के कोटाबाग के दूरस्थ क्षेत्र में घोड़ा लाइब्रेरी वाले युवाओं का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से सुना तो वह खुद को रोक नहीं पाए उन्होंने तत्काल ग्रामीण क्षेत्रों में घोड़ा लाइब्रेरी चलने वाले शुभम को दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की दरअसल प्रधानमंत्री मोदी नेy मन की बात कार्यक्रम में नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी को सराहा। जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की है। बेशक गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे विद्यालयों से दूर रहे, लेकिन पुस्तकें बच्चों से दूर नहीं रही। वाक्या नैनीताल जिले के सुदूरवर्ती कोटाबाग विकासखंड के गांवों का है, जहां हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट ने गर्मियों की छुट्टियों में भी बच्चों तक बाल साहित्यिक पुस्तकें पहुंचाने का जिम्मा लिया।
हिमोत्थान के शुभम बधानी ने बताया कि दूरस्थ पर्वतीय गांवों (तल्ला जलना, मल्ला जलना, मल्ला बाघनी, सल्वा एवं बदनधुरा) में जहां ना सड़क हैं, ना जाने की अन्य कोई सुविधाएं, कुछ पगडंडी रास्ते हैं, लेकिन वो भी भूस्खलन की मार झेल रहे हैं। ऐसे में हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट द्वारा पर्वतीय गांव बाघनी, छड़ा, सल्वा, जलना के युवाओं एवं स्थानीय शिक्षा प्रेरकों की मदद से घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]