Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- यूओयू में पीएच.डी. शिक्षार्थियों की शोध पाठशाला शुरू

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में पीएच.डी. कार्यक्रम में प्रवेश परीक्षा के बाद पंजीकृत शिक्षार्थियों के लिए 6 माह का कोर्स पाठ्यक्रम शुरू हो गया है। शोध का अर्थ, शोध अवधारणा, शोध विधियों, शोध के महत्व आदि पहलुओं पर विश्वविद्यालय व वाह्य विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न संबंधित विषयों के अंतर्गत पंजीकृत शिक्षार्थियों के लिए व्याख्यान कार्यक्रम विश्वविद्यालय द्वारा शुरू कर दिए गए हैं।

इस वर्ष विभिन्न विषयों में कुल 43 शिक्षार्थियों ने पीएच.डी. उपाधि के लिए पंजीकरण करवाया है। शोध पाठ्यक्रम की कक्षाओं के तहत प्रथम दिन विश्वविद्यालय के शोध एवं नवाचार निदेशालय के निदेशक प्रो. गिरिजा पांडेय ने शोध का अर्थ, अवधारणा तथा शोध दर्शन विषयों पर शोध शिक्षार्थियों को व्याख्यान दिया। उन्होंने शोध की बरकियां समझा कर शिक्षार्थियों की शोध संकल्पना को पूर्ण किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]