Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गौलापार बाईपास पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी अनियंत्रित कार…

Haldwani news उत्तराखंड के हल्द्वानी में गौलापार बाईपास रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया, जिससे उपचार के लिए चिकित्सालय पहुँचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत गौलापार बाईपास रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास एक कार हुंडई आई 20 संख्या यूपी 21 एएक्स 2045 अनियंत्रित होकर मेन रोड से नीचे खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि कार में सवार चालक साकिब सिद्दीकी पुत्र शाहनवाज़ निवासी लाइन न० 08 आज़ाद नगर हल्द्वानी मामूली रूप से घायल हो गया। जिसमें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चालक की स्थित ठीक बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]