Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : दिवाली के पावन अवसर पर बीजेपी नगर कार्यालय मंत्री दीपांशु शर्मा ने जरूरतमंदों को किया दीपावली सामग्री का वितरण…



दिवाली के शुभ अवसर पर भाजपा नगर कार्यालय मंत्री दीपांशु शर्मा ने वार्ड नंबर 16 बाजार क्षेत्र और राजपुरा कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंद लोगों को दीपावली सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा:

“दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियाँ, स्वास्थ्य और समृद्धि का उजाला लाए। आइए, हम सब मिलकर अंधकार को दूर करें और आशा का दीप जलाएं।”

दीपांशु शर्मा ने यह भी कहा कि दीपावली केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारे लोक जीवन और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जिसे हमें अपने परिवार और समाज के साथ मिलकर मनाना चाहिए।

उन्होंने माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की कि समस्त क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

इस अवसर पर हल्द्वानी भाजपा नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, युवा मोर्चा के नगर मंत्री कार्तिक चौहान, अनमोल, राहुल, पीयूष, साहिल, राजेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]