Connect with us

कुमाऊँ

हल्द्वनी : नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों और अतिक्रमण के खिलाफ की यह कार्रवाई…

हल्द्वानी में हो रहे राष्ट्रीय खेलों को लेकर नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए सख्त कदम उठा रहा है मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने आज देर शाम वर्कशॉप लाइन से ठंडी सड़क तक सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने जानकारी दी कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के सहयोग से 12 अवैध रूप से खड़े वाहनों को सड़क किनारे से हटाया गया और उनको सीज किया। इन वाहन मालिकों को सूचित किया जा रहा है। इसके साथ ही, ट्रैफिक पुलिस ने 28 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।ऋचा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान हल्द्वानी को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल रोड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि खेल आयोजनों के दौरान शहर की छवि बेहतर हो। राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के तहत नगर निगम द्वारा शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]