Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक सुमित हृदयेश ने किया क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण, जाना प्रभावित व्यापारियों से हाल

हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे के पास वर्कशॉप लाइन की तरफ सड़क बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके चलते यातायात पूरी तरह से प्रभावित है और शहर में कई बार जाम की स्थिति भी हो रही है। सड़क के नीचे सिंचाई विभाग की नहर है, जिसके ऊपर पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क बनाई थी, जो सीजन की पहली बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई है।

जिस नहर को सिंचाई विभाग द्वारा ठीक किया जा रहा है और उसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क बनाने का काम करेगा। आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने तिकोनिया पहुंचकर क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। आसपास के व्यापारियों से भी उन्होंने बातचीत की, इस दौरान उन्हें पता चला कि व्यापारियों के कामकाज में भी काफी दिक्कतें हो रही है। ऐसे में उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया, कि वह जल्द से जल्द नहर को ठीक करें, ताकि सड़क बन सके, उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में सड़क दोबारा से क्षतिग्रस्त ना हो।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]