Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक सुमित हृदयेश ने दिया मथुरादत्त जोशी के बयान पर किया पलटवार, बोले कांग्रेस को दिया धोखा

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने मथुरादत्त जोशी के बयान को अनुचित और निराधार बताते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मथुरादत्त जोशी ने अपने निजी स्वार्थ के चलते कांग्रेस पार्टी को धोखा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। ऐसे में उनका मेरे प्रति इस प्रकार का बयान देना उचित नहीं है।सुमित हृदयेश ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार की तरह एकजुट है और सभी पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा, “जो तथ्य स्पष्ट हैं, उनके लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती।”सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि मथुरादत्त जोशी केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन ऐसे निराधार बयानों से न कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित होगा और न ही पार्टी की एकजुटता। कांग्रेस हमेशा जनता की सेवा और उनके हितों की रक्षा के लिए काम करती रही है और इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]