Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : विधायक सुमित ने एसएसपी मीणा से विभिन्न समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक की चर्चा…

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की, जिसमें हल्द्वानी की विभिन्न समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, और नागरिक सुरक्षा जैसे प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। सुमित हृदयेश ने कहा कि शहर के नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर हल्द्वानी को एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। चर्चा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि यातायात समस्याओं को हल करने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।इस अवसर पर नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल, महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट और पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सतीश नैनवाल भी उपस्थित रहे। सभी ने शहर के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन से निरंतर सहयोग की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]