उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: MBPG छात्रसंघ चुनाव में हुड़दंग पर पुलिस का शिकंजा, कई उपद्रवियों पर मुकदमा(वीडियो)
हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के दौरान हुड़दंग और अराजकता फैलाने वालों पर नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कई उपद्रवियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं।
नामांकन के दौरान बिना अनुमति रैलियां निकालने, लोक सेवकों के आदेशों का उल्लंघन करने, जाम और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने रैलियों में बिना अनुमति बड़े वाहनों के इस्तेमाल और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले भी दर्ज किए हैं।
पुलिस के मुताबिक वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। छात्रसंघ चुनाव की आगामी प्रक्रिया को देखते हुए संभावित Troublemakers की सूची भी तैयार की गई है और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




