Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महेश शर्मा ने छोड़ी कांग्रेस, ज्वाइन की बीजेपी, सूत्रधार बने महेन्द्र अधिकारी…

लोकसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस को आज बड़ा झटका लग गया है। कांग्रेस के 2022 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी एवं संगठन में प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली है। जो कांग्रेस के लिए क्षेत्र में एक बड़ा झटका माना जा रहा है। देहरादून में भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कालाढूंगी से भाजपा के विधायक बंशीधर भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी ने महेश शर्मा ने आज बीजेपी जॉइन कराई।

महेश शर्मा के साथ कई पूर्व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी बीजेपी जॉइन की है। हम आपको बता दें महेश शर्मा की बीजेपी जॉइनिंग के पीछे वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। उनके द्वारा महेश शर्मा को बीजेपी लाने की पूरी रणनीति बनाई गई है। नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा प्रकाश जोशी को टिकट दिए जाने के बाद इस पूरे घटनाक्रम की भूमिका बनी थी। वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी द्वारा पूरी बातचीत करने के बाद महेश शर्मा बीजेपी में ज्वाइन होने के लिए तैयार हुए, इसके बाद उन्हें आज बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]