उत्तराखण्ड
हल्द्वानी – यहां मामा ने भांजी के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा…
हल्द्वानी में रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। थानां बनभूलपुरा क्षेत्र में नाबालिग मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय मामा ने अपनी ही 7 वर्षीय भांजी के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय बच्ची की मां किसी काम से बाजार गई हुई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने छेड़छाड़ की। बच्ची के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। इस पर आरोपी मामा मौके से फरार हो गया। बच्ची की मां जब घर पहुंची तो घटना का पता चला। इस पर उसने बनभूलपुरा थाना पुलिस को आरोपी भाई के खिलाफ तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत धारा 354, 323 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)