Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार की सद्बुद्धि को लेकर किया जलाभिषेक, कहा युवाओं के दमन पर उतर गई है भाजपा…

उत्तराखंड में शिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं सुबह से ही जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहे हैं। ऐसे में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार की सद्बुद्धि को लेकर पटेल चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा की युवाओं के ऊपर लाठीचार्ज करने, भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक, लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार की सद्बुद्धि खो गई है। ऐसे में सरकार को सद्बुद्धि आए और वह सही तरीके से राज्य हित में फैसले लें, इसको लेकर आज उनके द्वारा शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]