Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जनता को मिली सौगात, मेयर जोगेंद्र रौतेला ने किया ₹85.93 लाख से बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की कई सड़कों का शिलान्यास आज मेयर डॉ जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला और कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवम भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत की मौजूदगी में किया गया। नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के वार्ड नं- 46 के मालती विहार में मनोज पाठक के घर से गिरीश चन्द्र तिवारी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) सड़क का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 24.83 लाख) और दक्ष एनक्लेव में नीरज पाण्डे के घर से नवीन जोशी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) सड़क का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 17.50 लाख) का शिलान्यास एवं वार्ड नं- 47 के कृष्णा विहार में हेम जोशी के घर से गिरीश चन्द्र जोशी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) सड़क का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 43.60 लाख) का शिलान्यास नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर नगर निगम मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है, निगम की कोशिश है कि क्षेत्र के लोगों को सभी सुविधाएं मिले, वही कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने बताया की कालाढूंगी विधानसभा में विधायक निधि के साथ साथ नगर निगम के बजट से हो रहे कई विकास कार्यों को समय समय पर मेरे द्वारा धरातल पर चैक किया जाता है ताकि गुणवत्ता में गिरावट न आए, शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा बिठोरिया मण्डल अध्यक्ष सुरेश गौड़, नगर निगम अवर अभियंता महेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक अभियंता नवल नौटियाल, भाजपा नेता मनोज पाठक समेत समस्त स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]