Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – कुमाऊं के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री धन सिंह, कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में भी करेंगे प्रतिभाग…


सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कुमाऊं मंडल के नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को बुधवार से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वह आगामी 17 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक कुमाऊं मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान करेंगे। इसके अलावा वह विभिन्न कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

अपने दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि वह गढ़वाल मंडल के बाद अब कुमाऊं मंडल के नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जिसकी शुरूआत वह बुधवार से चम्पावत जनपद से करेंगे। डा. रावत ने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार के दृष्टिगत सरकार ने नर्सिंग अधिकारियों को सूबे की विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में नियुक्तियां दी है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। डा. रावत ने बताया कि वह दिल्ली प्रवास से सीधे कुमाऊं मंडल के दौरे पर निकलेंगे, जहां वह 17 जनवरी से लेकर 19 जनवरी 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। कुमाऊं मंडल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान डा. रावत बुधवार को सबसे पहले चम्पावत जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे जहां पर वह नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपेंगे। इसके उपरांत वह भारतीय जनता पार्टी की चम्पावत ईकाई के जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पिथौरागढ़ जनपद में आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

गुरूवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में बागेश्वर तथा अल्मोड़ा दोनों जनपदों में नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इसके उपरांत वह नैनीताल में नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। डा. रावत इसके बाद नैनीताल क्लब के सभागार में राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक लेंगे। जिसमें वह महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में लागू एक प्रदेश, एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक दीक्षांत व एक चुनाव के कॉसेप्ट के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा करेंगे।

तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत डी0एस0बी0 परिसर नैनीताल में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगे जहां वह विश्वविद्यालय से पास आउट छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान करेंगे। इसके बाद वह ऊधमसिंह नगर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]