Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वनी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने स्टेडियम का किया निरीक्षण,20 जनवरी तक काम पूरा करने के दिए निर्देश…

हल्द्वानी में शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर हल्द्वानी शहर के मिनी स्टेडियम और गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान खेल स्टेडियम के निर्माण कार्यों का कार्य कर रही एजेंसी को 20 जनवरी तक हर हाल में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्य करने वाली इवेंट कंपनी को हर तैयारी को 20 तारीख तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भी स्विमिंग सहित अन्य खेल होने हैं जिसको लेकर स्विमिंग पूल और बिजली कनेक्टिविटी ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर हल्द्वानी में साथ खेलों का आयोजन होना है जिसमें लगभग 2000 मेहमान खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]