Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत एवं डीएम ललित मोहन रयाल ने गणतंत्र दिवस दी बधाई…

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस 2026 की बधाई दी है।
कुमाऊँ आयुक्त ने कहा कि “इस महत्वपूर्ण अवसर पर, हम अपने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान की मूलभूत मूल्यों को अपनाकर, हम एक समृद्ध और समरस समाज की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।”
उन्होंने कहा, “गणतंत्र दिवस हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई। हम उनके सपनों को साकार करने के लिए काम करें और एक बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।”

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद नैनीताल सांस्कृतिक विरासत व इसकी समृद्ध रही है प्राकृतिक धरोहर और जागरूक नागरिकों की सहभागिता जनपद की सबसे बड़ी शक्ति है इस पावन अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों राष्ट्रीय एकता, अखंडता और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति हम संकल्प लें तभी हमारे संविधान में निहित मूल्यों को वास्तविक रूप में पूरा कर पाएंगे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]