Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी, रामपुर रोड में किया अवैध निर्माण सील

हल्द्वानी में विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों पर कार्रवाई लगातार जारी है, प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के निर्देश के बाद प्राधिकरण की टीम ने रामपुर रोड में अवैध रूप से व्यवसायिक टीन शेड के निर्माण को सील कर दिया गया है, प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की मुकेश अग्रवाल द्वारा रामपुर रोड क्षेत्र में 20/ 15 वर्ग मीटर का व्यवसायिक टीन शेड का अवैध निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा था,

जिसकी शिकायत प्राधिकरण की टीम को मिली थी, शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्राधिकरण के अपर सहायक अभियंता अंकित बोरा, राकेश आर्य, मनोज और मुकेश द्वारा मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण पर सील लगाने की कार्रवाई की गई है, प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने कहा प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है, लोगों से उनके द्वारा बिना नक्शा स्वीकृत कराए घरेलू या व्यवसाय निर्माण ना करे, ऐसा किए जाने पर उनके निर्माण पर प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]