उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : हरेला पर्व पर एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद भर चलाया गया महा-वृक्षारोपण अभियान…
हरेला पर्व पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने काठगोदाम कोतवाली में किया वृक्षारोपण*__*नैनीताल पुलिस ने पूरे जनपद में चलाए महा-वृक्षारोपण अभियान, लगाए 600 फलदार व छायादार वृक्ष*__*”विकास और पर्यावरण में संतुलन जरूरी” – हरेला पर्व पर एसएसपी नैनीताल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*_*प्रैस नोट*आज दिनांक *16.07.2026* को *डॉ0 मंजूनाथ टी०सी०, एसएसपी नैनीताल* द्वारा *पर्यावरण संरक्षण* के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए जनपद नैनीताल की *कोतवाली काठगोदाम परिसर* में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *एसएसपी नैनीताल ने समस्त जनपद वासियों एवं पुलिस परिवार को लोक-संस्कृति व प्रकृति के पावन प्रतीक ‘हरेला’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी।*एसएसपी ने संदेश दिया कि _*”हरियाली है तो हम हैं”*_उत्तराखंड की संस्कृति का मूल आधार प्रकृति है। आज के तीव्र विकास के दौर में *’विकास और पर्यावरण’ के बीच संतुलन बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है*। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से धरती को बचाने का एकमात्र मार्ग है।उन्होंने कहा कि केवल संख्या के लिए नहीं, बल्कि पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने के संकल्प के साथ पौधे लगाएं।उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से कहा कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था के साथ लोकहित में पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएं। पुलिस परिसरों व सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित स्थानों का चयन कर कतारबद्ध तरीके से पौधे लगाएं, ताकि भविष्य में वे सुरक्षित रहें। अपने गृह व मूल निवास स्थानों पर भी कम से कम दो पौधे अवश्य रोपें।प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तो ही हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। सभी पुलिस कर्मियों ने देवभूमि को और अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस उपलक्ष्य में *नैनीताल पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद के थानों/कार्यालयों में आम, अमरूद, गुलमोहर, बुरांश, पांगर, जामुन, कटहल, तेजपत्ता, आंवला तथा पहाड़ी स्थानीय प्रजातियों के लगभग 600 वृक्ष* लगाए गए। वृक्षरोपण कार्यक्रम में *”श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी,” श्री विमल प्रसाद सीओ लालकुआं, श्री गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी,* श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, श्री जगदीश राम प्रभारी सीपीयू, श्री दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम समेत पुलिस बहुउद्देशीय भवन की शाखाओं में नियुक्त प्रभारी एवं कर्मी मौजूद रहे। *इसके अतिरिक्त**डॉ० जगदीश चंद्र एसपी हल्द्वानी* द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल एवं सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किलों एवं थाना परिसरों, इकाई व कार्यालयों में वृक्षारोपण किया गया।




