Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष व महामंत्री रहे नदारद, कार्यकर्ताओं में बना रहा चर्चा का विषय

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे चंदन राम दास का पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया, वही कैबिनेट मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष व दोनों जिला महामंत्री समेत कई अन्य नेताओं ने दूरियां बनाई और वह पार्टी कार्यालय में मंत्री चंदन राम दास के स्वागत कार्यक्रम से नदारद रहे, जो कि पार्टी कार्यकर्ताओं में भी चर्चा का विषय बना रहा।

जबकि बीते दिनों पहले कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष दोनों जिला महामंत्री समेत अन्य नेता मौजूद रहे और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का स्वागत भी किया, जबकि आज कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के स्वागत कार्यक्रम में यह बड़े नेता नदारद रहे जो कि पूरे कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बना रहा। फिलहाल स्वागत कार्यक्रम के द्वारा कार्यकर्ताओं और पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का धन्यवाद अदा किया और उसके बाद कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास सर्किट हाउस काठगोदाम को विश्राम करने चले गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]