Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पति-पत्नी को टक्कर मार गया अज्ञात वाहन, निजी अस्पताल में चल रहा है उपचार, वाहन चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Haldwani news हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को प्राप्त तहरीर में जोहार नगर निवासी ललित मोहन पांगती का कहना है 7 सितंबर को उनकी साली रेनू मर्तोलिया और उनके पति अखिल स्कूटर से रानीबाग स्थित आनंदा अपार्टमेंट जा रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी, इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने घायल दंपत्ति को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही उन्होंने पुलिस से कहा है कि आरोपी चालक को जल्द पकड़ा जाए, काठगोदाम पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। साथ ही काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने कहा है कि जल्द आरोपी वाहन चालक पुलिस की गिरफ्त में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]