Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सामुहिक प्रयासों से ही मानव वन्य जीव संघर्ष को कम किया जा सकता है : डीएम

मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम हेतु जिला स्तर पर कवायद तेजी से, इस संबंध में शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी प्रभागीय वनाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बढ़ते मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाते हुए कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी श्री रयाल द्वारा अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वन क्षेत्रान्तर्गत जहॉ से वन्य जीव बसावट की ओर आते हैं ऐसे क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग को दुरस्त करने और उनका सही रख रखाव किया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मानव वन्य जीव संघर्षों की अधिक घटनाएं होती हैं वन विभाग उन सभी संवेदनशील वन क्षेत्रों से सटे गाँवों और इलाकों में गस्त बढ़ाये जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने विभाग को निर्देश दिए कि यदि किसी जगह पर लेपर्ड या किसी अन्य जंगली जानवर का मूवमेंट अधिक हो तो उसको देखते हुए उन क्षेत्रों में स्थित स्कूलों की टाइमिंग में भी यदि बदलाव करना पड़े तो शिक्षा अधिकारी उसको भी सुनिश्चित करें तथा स्कूल आते एवं छुट्टी के समय बच्चों के साथ किसी वयस्क व्यक्ति को भेजे जाने हेतु ग्रामीणों से भी समन्वय स्थापित कर लिया जाय। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि जंगल क्षेत्रों में आवागमन अकेले ना करें।
जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जंगल में जिन क्षेत्रों से महिलाएं घास लेने जाती हैं उन मार्गों में मनरेगा के माध्यम से झाड़ी कटान एवं सफाई अभियान लगातार जारी रखा जाय ताकि आवागमन में किसी प्रकार की समस्या ना हो। इसके साथ ही मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया है की जिन क्षेत्रों में जानवरों का आवागमन ज्यादा है वहां जानवरों का आवागमन को कम करने के लिए किस तरह की तीखी फैसलें उगाई जा सकती हैं इस पर विचार विमर्श कर लिया जाए तथा कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि जंगल के बीच में स्थित चाल खाल को पानी से लबालब भर दिया जाए जिससे जंगलों का मूवमेंट आबादी की तरफ ना हो। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि जंगल के निकट स्थित विभिन्न रिजॉर्ट, होटल एवं रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री खुले में डालने से वन क्षेत्र से वन्य जीवों के आने की भी संभावना होती है इस हेतु संबंधितों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष को रोके जाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाय तथा इसपर पूर्ण रोकथाम की जाय।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगड़ी, ध्रुव मर्तोलिया, आकाश गंगवार, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी,जिला शिक्षा अधिकारी पी सी टमटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]