Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पर्वतीय किसानों की दोगुनी आय का आधार बनेगा श्री अन्न महोत्सव : भुवन भट्ट

भाजपा के जिला नैनीताल मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया की हल्द्वानी में ‘श्री अन्न महोत्सव’ होने से पर्वतीय जिलों के किसानों तक एक अच्छा संदेश जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया की कुमाऊं की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी में 7 और 8 अक्टूबर दो दिवसीय आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इस महोत्सव को लेकर राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी समेत नैनीताल जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता सफल कार्यक्रम कराने के लिए जुट गए हैं। उन्होंने बताया की 7-8 अक्टूबर को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित होने वाले उत्तराखंड श्री अन्न (मिलेट्स) महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा पूरी तरह से तैयार कर ली गई है। वही मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि श्री अन्न महोत्सव के पहले दिन केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मिलट्स प्रदेशों के कृषि मंत्री कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड के मोटे अनाज (मिलेट) से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखण्ड के प्रमुख समूहों की ओर से मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के द्वारा उत्पादों का प्रर्दशन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एंव प्रदेश के प्रमुख लोक- कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी। वही उन्होंने बताया की महोत्सव में मिलेट से संबंधित स्टॉल लगाये जाएंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। साथ ही इस महोत्सव में उत्तराखंड में मिलेट्स की संभावनाओं पर मंथन और विचार विमर्श किया जायेगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट किसानों भी सम्मानित भी किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य मोटे अनाज की फसलों के स्वास्थ्य बेनीफिट और जगरूकता को लेकर प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित ही इस पहल के माध्यम से सकारात्मक परिणाम आएंगे और किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]