Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में मारा छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप, दुकान बंद कर हुए गायब

Haldwani news स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने झोलाछाप कर डॉक्टरों के खिलाफ इन दिनों अभियान चला रखा है। लालकुआं के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए एक क्लीनिक को सील किया।

शुक्रवार को नगर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनभूलपुरा में छापेमारी की जहां मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था, जिसे सील करने की कार्रवाई की है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत की अगुवाई ने जब छापामारी की तो कई क्लीनिक बंद कर भाग खड़े हुए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही के चलते लालकुआं में एक बच्चे की जान चली गई थी, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की टीम अब झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चला रखा है और आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]