Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- होनहार छात्रों के लिए सुनहरा मौका, आईआईटी और एनआईटी की नि:शुल्क कोचिंग देगी गेल उत्कृष्ट संस्था…

Haldwani news हल्द्वानी में गेल उत्कृष्ट सुपर 50 के तहत पहाड़ के दूरदराज क्षेत्रों के गरीब एवं होनहार छात्रों को आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों में प्रवेश के लिए नि:शुल्क एक वर्ष की कोचिंग और दो वर्ष की पढ़ाई का वजीफा दिए जाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। गेल सुपर 50 हल्द्वानी की प्रोजेक्ट मैनेजर मनीषा ने बताया कि पहाड़ के दूरस्थ सरकारी स्कूल में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्र के बच्चों को देश की टॉप शिक्षण संस्थान आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों में एडमिशन के लिए नि:शुल्क हॉस्टल कोचिंग और काउंसलिंग कराई जा रही है।

जिसमें हर वर्ष 50 बच्चों को संस्था द्वारा चुना जाता है, जिसके लिए विभिन्न प्रकार के एंट्रेंस एग्जाम होते हैं, संस्था का उद्देश्य पहाड़ के गरीब बच्चों के सपने को पैसे के अभाव में कठिनाई के दौर में न गुजरना पड़े, इसके लिए गेल सुपर 50 द्वारा ये योजना चलाई गई है। संस्था ने बताया कि इस वर्ष भी सभी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और उत्तराखंड में सर्वोच्च अंक भी गेल उत्कर्ष सुपर 50 संस्थान के छात्र द्वारा अर्जित किए गए हैं लिहाजा उन्होंने गरीब और होनहार छात्रों के सपने पूरे करने की यह मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]