Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – गुलदार ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल…

कठघरिया क्षेत्र के फतेहपुर रेंज में घास लेने गए एक ग्रामीण को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया है मृतक का शव आज तड़के सुबह वन कर्मियों ने बरामद किया है।
बजूनियाहल्दू कठघरिया निवासी नत्थू लाल पुत्र धाकन सिंह रविवार दोपहर घास काटने कठघरिया के जंगल में गया था, जहां देर शाम तक घर नहीं लौटा तो इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई थी।

वन विभाग की टीम ने नत्थू लाल का शव बरामद किया है। नत्थू लाल का शव क्षत-विक्षत हालत में था। संभवत घास काटने के दौरान गुलदार ने नत्थू लाल को निवाला बनाया होगा। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है, वही ग्राम प्रधान मनीष आर्य ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी है इसके बाद वन विभाग हरकत में आ गया है फतेहपुर रेंज वन अधिकारी और रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ खुद मौके पर पहुंच रहे हैं, ग्राम प्रधान मनीष आर्य ने जिला क्षेत्र में फेंसिंग तार लगाने की मांग लंबे समय से की थी लेकिन उनकी मांग पर वन विभाग ने कोई विचार नहीं किया मनीष ने कहा कि फेंसिंग तार लगने से जंगली जानवर तारों को पार नहीं कर सकते लेकिन वन विभाग ने फेंसिंग तार अभी तक नहीं लगाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]