Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : यहां हाथियों ने मचाया तांडव, क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत(वीडियो)

हल्द्वानी के जंगलों में इन दोनों हाथियों का आतंक है. हाथी जंगलों से निकलकर आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं जहां फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों पर भी हमला बोल रहे हैं . तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज अंतर्गत हाथियों के झुंड ने रात में हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जमकर तांडव बचाया जहां फसलों को नुकसान के साथ-साथ आधा दर्शन लोगों के घरों की चार दिवारी और गेट को भी तो डाला. सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को भगाने का काम किया. हाथियों के आतंक से ग्रामीण इलाकों में लोगों में दहशत हैं.
बताया जा रहा है कि जंगली हाथियों झुंड बीती रात लगभग 10 बजे बबूर गुम्टी गांव में घुस गया हाथियों के झुंड ने लगभग आधा दर्जन से अधिक घरों की दीवारें एवं में गेट क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान हाथियों के तांडव को देखते हुए ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया परंतु वह भी हाथी को नहीं भगा सके.काफी देर तक पटाखे फोड़ने के बावजूद हाथी नहीं भागे जिसके बाद हाथियों का झुंड स्वत ही सुबह हाईवे पार करके टांडा के जंगल को चला गया.जिन ग्रामीणों का अत्यधिक नुकसान हुआ है उनमें गोपाल दत्त भट्ट, शेखर भट्ट, शुभम वर्मा, कपिल पंडित, राजेंद्र पांडे सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण शामिल है.
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से निजात दिलाने की मांग की है साथी नुकसान की भरपाई की भी ग्रामीणों ने वन विभाग से मांगती है.
वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि वन विभाग हाथियों को गांव की ओर जाने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है, इसके लिए टीम का गठन किया गया है जो कि निरंतर हाथियों पर नजर बनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है उनको मुआवजा की कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]