Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- बारिश के चलते सिल्ट आने से पेयजल सप्लाई हुई ठप, टैंकर आते ही डब्बे लेकर पानी के लिए दौड़ते लोग

काठगोदाम क्षेत्र में आई दैवीय आपदा का असर गौला बैराज की तरफ अच्छा खासा हुआ है, सिंचाई विभाग की नहर जिससे हल्द्वानी के लिए पेयजल सप्लाई होती है, वह पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और उसमें काफी मात्रा में सिल्ट गया है, इसके चलते शहर की वाटर सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई है।

जल संस्थान में लोग पानी के डब्बे लेकर पहुंच रहे हैं, तो वहीं टैंकरों की लंबी लाइन नैनीताल रोड से लेकर जल संस्थान तक लगी हुई है। जब जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने कहा सिंचाई नहर से पानी जल संस्थान के वाटर फिल्टर प्लांट में आता है, लेकिन आपदा के चलते नहर क्षतिग्रस्त हुई है, जिसके चलते नहर में सिल्ट आ गया है। फिलहाल सिल्ट को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है, और यह उम्मीद जताई जा रही है कि कल सुबह तक वाटर सप्लाई की जा सकती है, फिलहाल शहर के लोग काफी परेशान हैं,

लोग सुबह से पानी के डिब्बे लेकर पानी भर रहे हैं, ताकि पीने और खाना बनाने के लिए उनको पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सके, फिलहाल जल संस्थान द्वारा बड़ी संख्या में पानी के टैंकर लगाए गए हैं, जो शहर भर में पानी की सप्लाई कर रहे हैं, लेकिन हल्द्वानी शहर को जितनी रोजाना पानी की आवश्यकता है, उसे पूरा करने में जल संस्थान काफी हद तक कामयाब होता नज़र आ रहा है।

आपको बता दें रोजाना हल्द्वानी शहर में पेयजल के लिए 37 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है। जो की गौला नदी पर निर्भर है। भारी बारिश के बाद गौला नदी से पानी के साथ फिल्टर प्लांट में सिल्ट भी भर गया है लिहाजा फिल्टर प्लांट की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह का कहना है की जेसीबी और पोकलैंड लगाकर फिल्टर प्लांट से सिल्ट साफ कराई जा रही है, जल्द से जल्द शहर में पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं तब तक टैंकर व अन्य माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]