Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : डॉ प्रतीक्षा राज चौहान बनीं नायब तहसीलदार,परिजनों और शहर का नाम किया रोशन…

हल्द्वानी : UKPCS में 10वीं रैंक हासिल कर डॉ. प्रतीक्षा राज चौहान बनीं नायब तहसीलदार, हल्द्वानी का नाम किया रोशनहल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPCS) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए डॉ. प्रतीक्षा राज चौहान पुत्री स्वर्गीय अजय सिंह मेड़ीन भाई चौहान ने 10वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर परिवार एवं हल्द्वानी शहर का नाम रोशन किया है।डॉ. प्रतीक्षा राज चौहान की इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डॉ. प्रतीक्षा की सफलता में उनके चाचा रवि सिंह चौहान एवं विजय सिंह चौहान के विशेष सहयोग और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिवारजनों ने उनकी उपलब्धि को पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया।सफलता के बाद घर पहुंचने पर परिवार की ओर से डॉ. प्रतीक्षा राज चौहान का ढोल-नगाड़ों और धूमधाम के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उनके भाई दिग्विजय सिंह चौहान, माणिक चौहान, पृथ्वी चौहान एवं यश पंवार सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. प्रतीक्षा को शुभकामनाएं दीं।परिजनों ने कहा कि डॉ. प्रतीक्षा की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उनकी मेहनत, लगन और सफलता ने परिवार के साथ-साथ हल्द्वानी शहर का गौरव भी बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]