Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा ने की यह अपील

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर से प्रसव कराने के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है। साथ ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी उनके द्वारा इस क्लीनिक सील किया गया था।

लेकिन बिल्डिंग के बचे हुए हिस्से में दोबारा से संबंधित झोलाछाप डॉक्टर ने इस तरह की गतिविधियां शुरू कर दी, जिसकी शिकायत के बाद क्लीनिक और बिल्डिंग सील कर दी गई है साथ ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया की शहर में अन्य क्लिनिको की भी जांच चल रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील करी की झोलाछाप डॉक्टरों के झांसे में ना आएं और अस्पतालों में ही अपना इलाज कराएं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]