Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: धामी सरकार की कार्यशैली काबिले तारीफ: मजहर नईम नवाब

हल्द्वानी: उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन धामी सरकार का जमीनी स्तर पर काम करने का तरीका बेहद सराहनीय है। उन्होंने बताया कि अधिकारी अब फील्ड में जाकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी स्वयं लगातार जिलों का दौरा कर जनता की शिकायतें सुनते हैं और त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं।

हल्द्वानी की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सफाई जैसी बुनियादी सेवाओं में काफी सुधार हुआ है। पहले जहां अधिकारियों से मिलना मुश्किल होता था, वहीं अब आम जनता के काम आसानी से सरकारी दफ्तरों में हो रहे हैं। कानून व्यवस्था पर भी उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि धामी सरकार ने शांति और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]