Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- डीजीपी ने कोतवाल अशोक कुमार को किया सस्पेंड, पीड़ित महिला ने लगाए यह आरोप

फरियादी अपनी फरियाद लेकर आख़िर जाए तो जाए कहां, पीड़िता महिला अपनी फरियाद लेकर कोतवाली पहुंची तो सही फरियाद का निराकरण तो दूर, महिला पर ही कोतवाल साहेब ने अपनी बुरी नज़र गड़ा डाली, जिसके बाद रसूखदार कोतवाल के खिलाफ महिला ठोस प्रमाणों के साथ पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के समक्ष पेस हो गई, जिसके बाद महिला उत्पीड़न मामलें पर गम्भीरता दिखाते हुए उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को डीजीपी अशोक कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

अपने आप को सलमान खान की दबंग फिल्म का चुलबुल पांडे बताने वाला इंस्पेक्टर अशोक कुमार के निलंबन की ख़बर पुलिस महकमें के आग की तरह फैल गई, क्योंकि आज तक चुलबुल अपना रौब दिखाकर लोगों को हेकड़ी जरूर दिखाते थे आज चुलबुल खुद बुलबुल के शिकंजे में फंस चुका है। अशोक कुमार वर्तमान में जसपुर कोतवाल के पद पर तैनात थे, महिला द्वारा अशोक कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, पीड़ित महिला ने इस संबंध में शिकायत डीजीपी अशोक कुमार से देहरादून पुलिस मुख्यालय में की थी, जिसके बाद पुलिस के मुखिया अशोक कुमार ने जसपुर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सोशल मीडिया पर चुलबुल की चुलबुलाहट के किस्से आए दिन देखने को मिलते हैं।

इससे पूर्व इंस्पेक्टर अशोक कुमार किच्छा में कोतवाल थे, जहां उनके ऊपर कांग्रेसियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था, किच्छा से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा सत्र के दौरान कोतवाल अशोक कुमार के खिलाफ मामला सदन में भी उठाया था, जिसके बाद उनका तबादला जसपुर कोतवाल के रूप में कर दिया गया था। वही अशोक कुमार नैनीताल के मल्लीताल में भी बतौर कोतवाल के रूप में काम कर चुके हैं, जहां वह चश्मा लगाकर पर्यटकों से लेकर स्थानीय लोगों पर अपना भौकाल दिखाते थे, सवाल यह भी है कि इनको मलाईदार कोतवाली क्यों परोसी जाती थी।

डीजीपी अशोक कुमार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कोतवाल जसपुर को सस्पेंड कर महिला को भरोसा दिलाया की उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अंकिता हत्याकांड के बाद राज्य में महिला उत्पीड़न और अपराधियों को पुलिस गंभीरता से ले रही है, इसी वजह से खुद को चुलबुल पांडे समझने वाले इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया और इस पूरे मामले की जांच सीओ काशीपुर वंदना वर्मा द्वारा की जा जाएगी।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]