Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पार्षद राधा आर्या ने लगवाया स्वास्थ्य शिविर, डॉक्टरों द्वारा दिया गया परामर्श और बांटी गई दवाईयां

हल्द्वानी के राजेंद्र नगर (राजपुरा) में आज वार्ड नंबर 12 की पार्षद राधा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार उर्फ पिंनु द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्राईमरी स्कूल राजपुरा में किया गया। जिसमें शंकर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बड़ी संख्या में वहां मौजूद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें ब्लड प्रेशर शुगर चेक करने के साथ ही लोगों का रूटीन चेकअप भी किया गया।

साथ ही उनको मुफ्त में दवाइयां भी बांटी गई, इस दौरान पार्षद राधा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार उर्फ पिंनु ने बताया वार्ड नंबर 12 में बहुत सारे लोग हैं, जिनको ठीक तरह से सरकारी हॉस्पिटल में सुविधा नहीं मिल पाती है और ना ही उनका रूटीन चेकअप हो पाता है, ऐसे में उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज प्राईमरी स्कूल राजपुरा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उनको मुख्य दवाइयां भी दी गई।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]