Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- (बधाई) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी जुगल किशोर पेटशाली को संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड

Haldwani news संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड 2022 के लिए उत्तराखंड से चार प्रतिभाशाली लोगों को यह पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें विशेष तौर पर जुगल किशोर पेटशाली को नामित किया गया है। जिसमें भैरव दत्त तिवारी, जगदीश ढौढियाल और नारायण सिंह भी शामिल हैं। देश के 86 लोगों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द यह पुरुष्कार वितरित करेंगी।

आपको बता दें संगीत नाटक अकादमी नेशनल अकैडमी ऑफ़ म्यूजिक डांस एंड ड्रामा दिल्ली द्वारा यह पुरस्कार देश के प्रतिभाशाली कलाकारों को दिया जाता है। जुगल किशोर पेटशाली अल्मोड़ा जिले के पेटशाल के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उनके लिए उत्साह भरने के साथ साथ उत्तराखंड के लिए किसी गौरव से कम नहीं हैं।

उत्तराखंड के साहित्य और संस्कृति के लिए जुगल किशोर पेटशाली द्वारा लगातार कार्य किया जाता रहा है। उत्तराखंड की दुर्लभ लोक परंपराओं को सहेजने के समर्पण के लिए उन्हें विशेष तौर पर जाना जाता है। जुगल किशोर पेटशाली इन दिनों हल्द्वानी में रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]