Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कमिश्नर दीपक रावत ने किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण, जल्द हराभरा दिखेगा शहर, जल निगम के चार कर्मचारियों का रोका वेतन, मुख्य अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने प्रशासन द्वारा कराई जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य,प्राधिकरण द्वारा सरकारी भवनों में बेलदार पौधे लगाने के कार्यों का निरीक्षण किया। सरस बाजार की तरफ सड़क चौड़ीकरण के कार्य को कमिश्नर दीपक रावत ने देखा। जहां पर उन्होंने बिजली के पोल को जल्द शिफ्ट करने के निर्देश दिए, सौंदर्यकरण के कार्यों को उन्होंने ठीक तरह से करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी कार्यालय में प्राधिकरण द्वारा लगाए जा रहे हैं, बेलदार पौधों को उन्होंने देखा, जहां पर कई प्रकार के बेलदार पौधे लगाए गए हैं। जिससे शहर हरा-भरा दिखेगा। वही निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत जल निगम के ऑफिस गए, जहां पर चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वहीं मुख्य अभियंता भी अपने ऑफिस में नहीं थे, वह किसी कार्य से देहरादून गए हैं। जिस पर कमिश्नर दीपक रावत ने मुख्य अभियंता का स्पष्टीकरण मांगा है और अनुपस्थित चार कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए हैं, उन्होंने बताया सड़क चौड़ीकरण के कार्य में पोल शिफ्टिंग का समय पर होना बहुत जरूरी है। प्राधिकरण द्वारा लगाया जा रहे बेलदार पौधे शहर की शोभा को बढ़ाएंगे, नैनीताल रोड पर सभी सरकारी कार्यालय और लोगों के बीच निजी भवन में भी उनकी मंजूरी से बेलदार पौधे लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]