Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सीएम धामी के प्रयास से ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना प्रत्येक उत्तराखंडी : भुवन भट्ट

समान नागरिक संहिता को लेकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। सीएम पुष्कर धामी द्वारा विधानसभा के पटल पर समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि सदन में बीजेपी विधायकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे इतिहास की युगांतकारी घटना बताया है। मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही इस विधेयक को कानून का रूप देकर पूरे राज्य में लागू करने वाली है। वहीं भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड को मॉडल के रूप में पेश किया जा रहा है।

मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। चार दिन पहले ही सीएम को 740 पेज की ड्राफ्ट कमेटी की रिपोर्ट सौंपी गई थी। समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक का उद्देश्य नागरिक कानूनों में एकरूपता लाना है। यानी प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून होना। समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा। सभी पंथ के लोगों के लिए विवाह, तलाक, भरण-पोषण, विरासत और बच्चा गोद लेने में समान रूप से कानून लागू होगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]