Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सिटी मजिस्ट्रेट ने ट्रांसपोर्ट नगर में मारा छापा, शराब तस्करों में मचा हड़कंप, एक दुकान की सील

Haldwani news हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अवैध शराब की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक दुकान में अवैध शराब की बिक्री होने की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को मिली थी, जिसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों को लेकर ऋचा सिंह ने दुकान में छापेमारी की कार्रवाई की मौके से टीम को 55 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए हैं।

जिसे दुकान स्वामी ने छुपा कर रखा था, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने दुकान में रखी शराब खोज निकाली और मौके से एक अभियुक्त को भी टीम ने पकड़ लिया है। जिसका नाम अभिषेक तेजवानी है, फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि दुकान चेतन कपूर के नाम से दर्ज है, फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है, और पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। ऋचा सिंह ने कहा अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]