Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : विजिलेंस ने 40 हजार की रिश्वत के साथ परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र को किया गिरफ्तार…

हल्द्वानी : शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की गई थी कि जनपद बागेश्वर में उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विभाग एजेंन्सी (उरेडा) में सोलर प्लांटों की (J.I.R.) कार्यालय में काफी समय से लम्बित है, जिसको करने के लिये परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र पटवाल द्वारा प्रार्थी से प्रति फाइल के 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है, वर्तमान में मेरी 04 फाइलें लम्बित हैं, जिसके लिये 40,000 रुपये की मांग की जा रही है , मैं रिश्वत के पैसे नहीं देना चाहता हूं, ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को पकड़वाना चाहता हूं। उक्त शिकायत जांच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 24-07-2026 को अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पटवाल पुत्र स्व0 श्री उदय सिंह पटवाल निवासी राजनगर पीरूमदारा रामनगर जनपद नैनीताल हाल परियोजना अधिकारी, उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर को शिकायतकर्ता से 40,000/- रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथक गिरफ्तार किया गया है प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नम्बर-1064 एवं व्हाट्सएप हैल्प लाइन नम्बर-9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]