Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : महिला सुरक्षा को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने इस रेस्टोरेंट में मारा छापा,आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने पर किया चालान…

महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षाओं के दृष्टिगत जिला प्रशासन तथा बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में प्राप्त इनपुट के आधार पर चिन्हित संवेदनशील स्थान में सम्मिलित GRD रेस्टोरेंट छडायल का कल नगर मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेयी एवं क्षेत्राधिकार पुलिस नितिन लोहानी हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के साथ छापेमारी करते हुए जांच की गई। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभय सिंह एवं कैलाश टम्टा भी उपस्थित थे। उक्त रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर संचालित पूल टेबल कॉर्नर में आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने तथा रेस्टोरेंट द्वारा होटल के रूप में संचालित कक्षों में रुकने वाले व्यक्तियों के विवरण का समुचित रखरखाव न करने की दृष्टिगत पुलिस एक्ट में दोनो संचालकों के विरुद्ध चालान किया गया।
साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट की सामग्री पाए जाने एवं अन्य कमियां पाए रेस्टोरेंट स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा भी परिसर का निरीक्षण करने पर स्वीकृत मानचित्र ना दिखाए जाने के क्रम में परिसर स्वामी के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]