Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने STH के मेडिकल स्टोर को बल पूर्वक करवाया खाली…

हल्द्वनी के सुशीला तिवारी अस्पताल में अवैध तरीके से चल रहे मेडिकल स्टोर को आज प्रशासन और पुलिस ने बलपूर्वक खाली कर दिया है। वर्ष अक्टूबर 2021 से लेकर अभी तक अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है संचालक की 50 करोड़ की देनदारी भी है, जिसे हॉस्पिटल को देनी थी, लेकिन उसके द्वारा पैसे का भुगतान नहीं किया गया। मेडिकल स्टोर का संचालक सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में इसके संबंध में अपना केस हार चुका है और वह इसके विरुद्ध जिला जज के पास अपील करने के लिए गया था। लेकिन वहां भी वह केस हार गया था और वह मेडिकल स्टोर खाली नहीं कर रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया मेडिकल स्टोर संचालक के पास सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के अलावा कैंसर हॉस्पिटल, टीवी हॉस्पिटल में भी मेडिकल स्टोर है जिसे आज सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, तहसीलदार सचिन कुमार और कोतवाल राजेश यादव ने बलपूर्वक खाली कर लिया है और अभी मेडिकल स्टोर सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन के पास चला गया है जिसका वह अपने तरीके से इस्तेमाल करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]